फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बरोटीवाला रोड पर बने पुल पर होंगे सुरक्षा के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला रोड पर चायबाग के निकट बने लोहे के पुल पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। मौजूदा समय में पुल के किनारे धारदार हो चुके हैं। इससे लोगों को खतरा बना रहता है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने रविवार को पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुल के धारदार हो चुके किनारों पर सुरक्षा के इंतजाम करने की बात कही गई।
विज्ञापन


बरोटीवाला रोड पर गुरुराम राय इंटर काॅलेज व चाय बाग के ठीक पहले बरसाती नाले पर बना पुल वर्षों पुराना है। उसके ऊपरी हिस्से पर लगा लोहा नुकीला व धारदार हो गया है। सड़क की ओर मुड़ा होने के कारण लोगाें को खतरा बना रहता है। पुल की स्थिति को देखते हुए हिंदू जन जागृति संगठन ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराकर सुरक्षा के उपाय कराने की मांग की गई थी। शिकायत के संदर्भ में लोक निर्माण विभाग की टीम ने पुल का निरीक्षण किया। तत्काल प्रभाव से किनारों पर रिफलेक्टर लगाने व अन्य आवश्यक उपाय करने की बात कही। हिंदू जन जागृति संगठन के प्रवक्ता अरविंद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में इस प्रकार के दो पुल और हैं, जो काफी खतरनाक स्थिति में हैं। उन्होंने दोनों पुलों के पुर्ननिर्माण या फिर सुरक्षा की दृष्टि से मरम्मत कराने की मांग की। निरीक्षण में संगठन के संस्थापक सुशील साहू, सहायक अभियंता आलोक तोमर, अवर अभियंता दिनेश राणा, अपर सहायक अभियंता नरेंद्र गौड मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें