फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए व्यवस्था चाक चौबंद, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

Wed, 25 Oct 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
26 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी (एलबीएस) मसूरी में प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी लेने के साथ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के टिप्स दिए।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में मंगलवार को ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया। एडीजी अशोक कुमार ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पुलिसकर्मी तीन घंटे पहले अपनी ड्यूटी पर पहुंच जाए। ड्यूटी प्वाइंट के आसपास गहनता से जांच की जाए। वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी नजर रखी जाए।

प्रत्येक पुलिसकर्मी का ड्यूटी कार्ड भी चेक किया जाए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के आसपास भी सघन चेकिंग की जाएगी। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी मोबाइल का प्रयोग न करें। इस दौरान जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन, एसएसपी निवेदिता कुकरेती आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी में लगा पुलिस बल

पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक -12
पुलिस उपाधीक्षक - 22
निरीक्षक-थानाध्यक्ष - 25
उपनिरीक्षक -130
महिला उपनिरीक्षक - पांच
मुख्य आरक्षी -58
आरक्षी - 582
महिला आरक्षी - 44
पीएसी की आठ कंपनी
फायर यूनिट -चार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें