फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नर्सिंग सहायक के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई थाना क्षेत्र के निगम रोड पर कार की टक्कर से छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने हरिद्वार के नगला सलारू निवासी नर्सिंग सहायक विक्रांत कुमार के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या संबंधी धारा को बढ़ाया है। दुर्घटना में घायल एक छात्रा की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। कार की टक्कर से पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई के 10 छात्र-छात्राएं घायल हुए थे।
विज्ञापन


23 अप्रैल को निगम रोड पर हादसा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक शराब के नशे में था। लोगों ने कार चालक की पिटाई भी की थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र-छात्राओं को सीएचसी सहसपुर, धूलकोट और झाझरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। कार की टक्कर से घायल एक सेलाकुई निवासी एक छात्रा अनुष्का रावत (16) पुत्री अमर सिंह रावत की शुक्रवार शाम को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वह 38 दिन से अस्पताल में भर्ती थी। थाना प्रभारी सेलाकुई पीडी भारत ने बताया कि हरिद्वार के मंगलौर थाना क्षेत्र के नगला सलारू निवासी आरोपी चालक विक्रांत कुमार के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या संबंधी धारा को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें