फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में फैली गंदगी देखकर भड़के मंत्री, सचिव और इंस्पेक्टर सस्पेंड 

Tue, 18 Apr 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मंगलवार सुबह मंडी परिसर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर मंडी सचिव दिग्विजय सिंह और मंडी इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सस्पेंड कर दिया। मंत्री ने कहा कि दोनों को सस्पेंड कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

 
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल सुबह दस बजे निरंजनपुर मंडी पहुंचे। जहां सफाई की व्यवस्था ठीक न होने पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताई। मंत्री ने कहा कि मंडी परिसर के साथ ही शौचालय में गंदगी मिली।

शौचालयों के आसपास सब्जियों की दुकानें खुली थी। मंत्री ने कहा कि इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह आगे भी मंडियों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान यदि कोई लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें