सचिवालय सुपर लीग 2026 में मंगलवार को दो क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। इसमें डेंजर ने स्पार्टन को और सचिवालय ए ने हरिकेन को हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में खेले गए पहले मैच में सचिवालय डेंजर ने निर्धारित 20 ओवरों में 157 रन बनाए। फाजिल ने 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन की टीम मात्र 96 रन पर ऑल आउट हो गई। डेंजर के लिए वीरेंद्र रावत ने तीन विकेट चटकाए। इस तरह डेंजर ने स्पार्टन को 61 रनों से हराया। फाजिल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
दूसरा मैच हरिकेन और सचिवालय-ए के बीच खेला गया। हरिकेन ने पहले खेलते हुए सात विकेट खोकर 153 रन बनाए। आशीष रावत ने 43 रनों का योगदान दिया। सचिवालय-ए के लिए आशुतोष विमल और तुलसी प्रसाद पचौली ने दो-दो विकेट लिए जबकि टीम ने 15 ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए सागर ने शानदार 106 रनों की शतकीय पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।