सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की ओर से शनिवार को एनुअल एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें सचिवालयकर्मियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। राजेंद्र जोशी, चंद्रशेखर, ललित चंद्र जोशी, रीता कौल, सुधा नेगी, तुलसी पंचोली, रजनीश अपने-अपने वर्गों में ओवरऑल चैंपियन बने।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में आयोजित एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर सचिव खेल प्रताप सिंह शाह ने किया। 40 वर्ष से कम आयुवर्ग की 800 मीटर पुरुष दौड़ में तुलसी पंचोली, सुयश बहुगुणा, संजय वर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ (पुरुष) में विनोद शर्मा, अमित, दिनेश, 100 मीटर महिला वर्ग में रजनीश, विजया राणा, रंजना देवी, 1500 मीटर दौड़ में मुकुल चंद, कपिल कुमार, चंदन बिष्ट, गोला फेंक (महिला वर्ग) में चम्पा, रीना, विजया, भाला फेंक (पुरुष वर्ग) में सखावत हुसैन, आशुतोष, अमित तोमर क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। समापन पर अपर सचिव खेल प्रताप सिंह शाह ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में 250 से अधिक सचिवालय कर्मियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उत्तराखंड सचिवालय एथलेटिक्स क्लब के अध्यक्ष गिरधर सिंह भाकुनी, महासचिव ललित चंद्र जोशी, संरक्षक नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी, जीतमणी पैन्यूली, उपाध्यक्ष संदीप चमोला, ललित जोशी, एसएस रावत, सतीश सती व कई अन्य उपस्थित रहे।