फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रथम सेमेस्टर की दूसरी मेरिट सूची जारी, 29 तक सत्यापन

Tue, 28 Jul 2026 02:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को महाविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए की दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी। सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को 29 जुलाई तक महाविद्यालय पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जारी की गई दूसरी मेरिट सूची में बीए के सर्वाधिक 164 छात्र-छात्राओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा बीबीए के 25, बीएससी (पीसीएम) के 25, बीएससी (जेडबीसी) के 33 और बीकॉम के 46 विद्यार्थी सूची में हैं। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को सत्यापन के समय अपने साथ 10वीं और 12वीं की अंकतालिका, टीसी, सीसी, आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एंटी रैगिंग व एंटी ड्रग प्रमाण पत्र के साथ ही ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की मूल कॉपी लानी होगी। दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। जिसके बाद उनका प्रवेश सुनिश्चित होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य दलीप सिंह नेगी ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए दूसरी वरीयता सूची जारी कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें