फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uniform Civil Code: विशेष समिति की हुई दूसरी बैठक, राष्ट्रीय कानूनों व विधि आयोग की रिपोर्टों पर मंथन

Fri, 15 Jul 2022 09:25 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित विशेष समिति की बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय कानूनों, उत्तराखंड राज्य अधिसूचना, विधि आयोग की रिपोर्ट इत्यादि पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विशेष समिति की बैठक की अध्यक्षता करती समिति की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रसाद देसाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित विशेष समिति करीब साढ़े तीन घंटे तक देश के नागरिक कानूनों व विधि आयोग की रिपोर्टों पर गहन चर्चा हुई। माना जा रहा है कि समिति की अभी कुछ और शुरुआती बैठकें विचार-विमर्श और मंथन में गुजरेंगी। 

विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रसाद देसाई की अध्यक्षता में समिति यह बैठक नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में हुई। बैठक में समिति के सदस्य सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली, पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह,  दून विवि की कुलपति सुरेखा डंगवाल, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौर, तथा समिति के सदस्य सचिव अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा शामिल हुए।

समिति के एक सदस्य के मुताबिक, बैठक में अभी निर्णय जैसी कोई बात नहीं है। समिति का मौजूद कानूनों व विधि आयोग की रिपोर्टों पर विचार-विमर्श और अध्ययन पर फोकस है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय कानूनों, उत्तराखंड राज्य अधिसूचना, विधि आयोग की रिपोर्ट इत्यादि पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। समिति की तीसरी बैठक की तारीख बेशक तय नहीं है, लेकिन यह अगले हफ्ते होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra 2022: हरिद्वार हाईवे पर 20 जुलाई से बंद रहेगा यातायात, पुलिस ने जारी किया नया रूट प्लान

सीएम धामी का भी विशेष जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने पर विशेष जोर है। उनका मानना है कि समिति जो भी सुझाव देगी, उसमें राज्य के नागरिकों और हितधारकों के भी सुझाव लिए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें