- राज्यपाल व मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
देहरादून। देहरादून स्थित लेखक गांव में 25 दिसंबर को अटल व्याख्यान माला–2025 का द्वितीय संस्करण आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अटल बाल व्याख्यान माला एवं विशेष सम्मान समारोह के साथ अटल जी को समर्पित अटल प्रेक्षागृह का विधिवत लोकार्पण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और प्रेक्षागृह का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार एवं विचारक प्रदीप सरदाना कार्यक्रम में विशेष रूप से सहभागिता करेंगे। लेखक गांव में अटल व्याख्यान माला की शुरुआत 25 दिसंबर 2024 को अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर हुई थी। आयोजकों के अनुसार, अटल व्याख्यान माला–2025 का उद्देश्य अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रदृष्टि को समकालीन संदर्भों में प्रस्तुत करना है। ताकि युवा पीढ़ी उनके विचारों से जुड़ सकें।