ऐतिहासिक राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) की सीटों की संख्या 25 से बढ़ाकर 50 की जानी चाहिए। हम इसके लिए तैयार हैं। कॉलेज की ओर से इसका प्रस्ताव बनाकर प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए।
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज की ग्रेजुएशन सेरेमनी में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने ये बातें कहीं। इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज को मॉडल के तौर पर विकसित करने की भी बात कही।
सोमवार को आरआईएमसी पहुंचे रक्षा मंत्री ने सबसे पहले वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे आरआईएमसी के 178वें कोर्स की ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आरआईएमसी का इतिहास गर्व के पलों से भरा पड़ा है।