अमृतसर से टाटानगर जाने वाली टाटा एक्सप्रेस - 472 वेटिंग
जम्मूतवी कोलकाता सियालदाह एक्सप्रेस - 298 वेटिंग
हरिद्वार से पूरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस - 257 वेटिंग
हरिद्वार से अहमदाबाद जाने वाली अहमदाबाद मेल एक्सप्रेस- 207
अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल में - नो रूम
फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस - नो रूम
देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस - नो रूम
कई माह से कई ट्रेनों का संचालन बंद है। इसका प्रभाव यात्रियों पर पड़ रहा है। ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। देहरादून एक्सप्रेस काफी दिनों से बंद है। जबकि पंजाब मेल का फेरा कम कर दिया गया है। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
होली के त्योहार पर ट्रेनों में अधिक भीड़ बढ़ जाती है। इसके कारण ट्रेनों में नो रूम व वेटिंग की स्थिति बन जाती है। यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
- एसके सिंह, स्टेशन अधीक्षक
सोमवार की देर शाम देहरादून से दिल्ली जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में अपने परिवार के साथ सफर कर रहे फरीदाबाद निवासी शशि भूषण (63) को हार्ट अटैक आ गया।
ट्रेन में मौजूद एस्कॉर्ट की टीम उन्हें सिडकुल स्थित निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही यात्री को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।