फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: होली के दिन गंगा में डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद, लगातार खोजबीन में जुटी थी एसडीआरएफ

Wed, 15 Mar 2023 12:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

डीआईटी देहरादून में बी.टेक छात्र आदित्य आठ मार्च को होली पर्व के दिन अपने अन्य साथियों के साथ शिवपुरी के पास नमामि गंगे घाट पर आया था। यहां पैर फिसलने से ग्रुप में से दो युवक नदी में डूब गए थे। आज एसडीआरएफ की टीम ने उसका शव बरामद किया। 
विज्ञापन
एसडीआरएफ (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के दिन गंगा में डूबे दो युवकों में से एक युवक का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया गया। आज बुधवार को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा एसडीआरएफ टीम को एक पेड़ के पास शव दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सचिन रावत टीम के साथ रेस्क्यू के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लगातार बढ़ती जा रही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं, एक साल में सामने आए 428 मामले, 80 लोग मारे गए
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आदित्य राज सिंह (22) हुगली कोलकाता के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। उक्त युवक डीआईटी देहरादून में बी.टेक का छात्र था, जो आठ मार्च को होली पर्व के दिन अपने अन्य साथियों के साथ शिवपुरी के पास नमामि गंगे घाट पर आया था। यहां पैर फिसलने से ग्रुप में से दो युवक नदी में डूब गए थे। एसडीआरएप टीम द्वारा दोनों की खोज की जा रही थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें