फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cloudburst: पुल टूटने से कार नदी के तेज में बहाव फंसी, एसडीआरएफ ने पांच लोगों को रेस्क्यू कर सकुशल बचाया

Sat, 20 Aug 2022 04:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शुक्रवार देर रात जारी बारिश उत्तराखंड में भारी बारिश  तबाही लेकर आई। देहरादून के पास मालदेवता सरखेत, टिहरी और यमकेश्वर इलाके में  बादल फटने से भारी तबाही मची है। वहीं रायपुर रोड के बीच में पुल टूटने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी के तेज बहाव में फंस गई। एसडीआरएफ ने पांच लोगों की जान बचाई।
विज्ञापन
एसडीआरएफ ने बचाए लोगों की जिंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिले में थानो-रायपुर रोड के बीच में पुल टूटने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी के तेज बहाव में फंस गई। कार में पांच लोग सवार थे। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांच लोगों को सकुशल बचाया गया।

विज्ञापन


तड़के हुई बारिश उत्तराखंड के कई जिलों में भारी तबाही लेकर आई। देहरादून के पास मालदेवता सरखेत, टिहरी और यमकेश्वर इलाके में  बादल फटने से भारी तबाही मची है। जिलाधिकारी सोनिका के मुताबिक आपदा में सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हैं।

ये भी पढ़ें...आफत का मंजर: बादल फटने से भारी तबाही, सात लापता, नदियों के विकराल रूप ने उत्तराखंड में मचाई प्रलय, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कीर्तिनगर क्षेत्र में सुबह 7 बजे ग्राम कोठार में 14-15 कमरों का आवासीय भवन भूस्खलन होने से मलबे में दब गया है। जिससे  80 वर्षीय बचनी देवी दब गई है। अलग-अलग जगहों पर  आपदा में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ,  एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें