एसडीएम विकासनगर के निलंबन से साहब बड़े परेशान हैं। हालांकि जिस अभियान के बाद एसडीएम पर गाज गिरी है, उसमें साहब भी थे।
हाकिम-ए-जिला की अगुवाई में गई टीमों को दिमाग साहब ही दे रहे थे। पुलिसवाले भूमाफियाओं को छापे की सूचना लीक न कर दें, इसके लिए उन्होंने बहाना भी बनाया, बोले-पॉलीथिन पकड़ने के लिए आ रहे हैं। लेकिन लकड़ी उलटी हो गई उनका चेला ही फंस गया।
जानकारी मिली तो साहब चौंक पड़े, बोले अरे यार हमारा एसडीएम ही लटक गया।