फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेन ड्राइव का दाम ज्यादा बताया तो SDM ने कर दी दुकानदार पर थप्पड़ों की बरसात

Mon, 21 Aug 2017 07:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुप्तकाशी
विज्ञापन
दुकानदार के साथ मारपीट करने के बाद एसडीएम ऊखीमठ के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी और जनप्रतिन‌िधि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ऊखीमठ के एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने गुप्तकाशी बाजार में एक दुकानदार को इसलिए थप्पड़ जड़ दिए कि उसने 16 जीबी की पेन ड्राइव के दाम अधिक बताए थे। एसडीएम की इस हरकत के खिलाफ व्यापारी भड़क उठे और उन्होंने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


बाद में दूसरे एसडीएम और सीओ से लंबी वार्ता के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने दोपहर बाद दो बजे अपना आंदोलन समाप्त किया। रविवार शाम करीब 5.30 बजे एसडीएम गोपाल सिंह चौहान गुप्तकाशी बाजार में पहुंचे। उन्होंने अपने ड्राइवर से 16 जीबी की पेन ड्राइव खरीद कर लाने को कहा। चालक मुख्य बाजार में अनिल पाल की दुकान में पहुंचा। 

16 जीबी पेन ड्राइव का रेट पूछा तो दुकानदार ने 500 रुपये बताया। चालक ने कहा कि पहले तो यही पेन ड्राइव 200 रुपये की मिलती थी। बताया जा रहा है कि रेट को लेकर दोनों में बहस हुई। बाद में चालक खाली हाथ लौट गया। 
विज्ञापन


इसके बाद एसडीएम ऊखीमठ के लिए रवाना हो गए, लेकिन कुछ देर बाद फिर लौटकर आए और दुकानदार अनिल पाल को तीन थप्पड़ जड़ दिए और नगर में न रहने देने की धमकी दी। इसके बाद वह ऊखीमठ के लिए चलते बने। एसडीएम की इस करतूत की जानकारी मिलने पर व्यापारी भड़क गए। 
विज्ञापन

व्यापारी अड़े एसडीएम के तबादले की मांग पर 

आक्रोशित व्यापारियों और जनप्रतिन‌िधियों से वार्ता करते एडीएम तीरथ पाल सिंह। - फोटो : amar ujala
व्यापार संघ अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, प्रधान संगठन के अध्यक्ष बीरेंद्र असवाल, सांसद प्रतिनिधि डा. आशुतोष किमोठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने 10 बजे जुलूस निकालकर उप जिलाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम लोगों के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी से एसडीएम गोपाल सिंह चौहान का तबादला करने की मांग की।

सूचना पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने एडीएम तीरथ पाल को मौके पर भेजा। उन्होंने गुप्तकाशी पहुंचकर व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत की और भविष्य में ऐसी हरकत की पुनरावृत्ति न होने का भरोसा दिलाया। इसके बाद दोपहर 2 बजे व्यापारियों ने आंदोलन समाप्त कर दुकानें खोल लीं। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार सिंह भी मौजूद थे। 


बोले एसडीएम, मारपीट नहीं सिर्फ डांटा
उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान का कहना है कि उन्होंने व्यापारी के साथ मारपीट नहीं की। व्यापारी के बदतमीजी से पेश आने पर उसे सिर्फ डांटा था। 

चाय, खाने के लिए तरसे लोग 
व्यापारियों के बाजार बंद के दौरान केदारघाटी के दूरदराज के गांवों से खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोगों को मायूस लौटना पड़ा। चाय-खाने के लिए भी वे तरसते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें