जिलाधिकारी दीपक रावत ने हरिद्वार के एसडीएम कार्यालय में तैनात पेशकार विजय शर्मा को निलंबित कर दिया है। विजय शर्मा के बारे में एक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वीडियो में पेशकार पर पैसे के लेनदेन का आरोप है।
एसडीाएम के पेशकार विजय शर्मा के बारे में किसी ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें कलक्ट्रेट परिसर में एक व्यक्ति पेशकार से मिलने आता है। सामान्य बातचीत के बीच वह व्यक्ति अपनी जेब से कुछ निकालकर पेशकार को दे रहा है।
हालांकि पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि वह पैसे का लेनदेन कर रहे हैं। मगर वीडियो के साथ ये बात वायरल हो रही है कि उक्त व्यक्ति किसी सरकारी काम के एवज में पेशकार को पैसे दे रहा है।
मामले की संदिग्धता को देखते हुए डीएम दीपक रावत ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेशकार विजय शर्मा को निलंबित कर दिया है। डीएम दीपक रावत ने बताया कि संबंधित पेशकार के बारे में पहले भी कई शिकायत मिल चुकी थी।