एसडीएम ने शिफन कोर्ट से हटाए लोगों की आईडीएच बिल्डिंग पहुंच कर सुनी समस्याएं ,जल्द समस्या के समाध
- फोटो : MUSSOORIE
शहर के आईडीएच बिल्डिंग के नीचे गोशाला में रहने को मजबूर शिफन कोर्ट के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम नरेश दुर्गापाल सहित वन विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम ने शिफन कोर्ट के लोगों की शीघ्र समस्या का समाधान का आश्वासन दिया। आईडीएच बिल्डिंग के नीचे गायों के लिए बने घर में रह रहे शिफन कोर्ट के लोगों के घर में पिछले दिनों भालू घुस गया था। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने कहा कि इस क्षेत्र में भालू आने की शिकायत मिली थी। कहा वन विभाग से क्षेत्र में ट्रेक कैमरा लगाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के ईओ से गोशाला में रह रहे लोगों के लिए बुनियादी सुविधाएं देने के निर्देश दिए। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी प्रदीप भंडारी, संजय टम्टा, राजेंद्र सेमवाल, बृजमोहन, भादी देवी, सुषमा देवी, सपना आदि थे।