यहां टीडीआई सिटी में रह रहीं पिंकी ने बताया कि ऑर्टिस्टिक बीमारी से ग्रसित इकलौते बेटे तनमय (12) के इलाज के लिए हेमेंद्र मुरादाबाद के आसपास तैनाती चाहते थे।
काफी प्रयास करने के बाद भी तैनाती नहीं मिली तो उन्होंने परेशान होकर आत्महत्या की है। रात को दस बजे आखिरी बार हेमेंद्र की पत्नी पिंकी से बात हुई थी, जिसमें उन्होंने काम का दबाव होने से परेशान होना बताया था।
पिंकी ने बताया कि पति हेमेंद्र को नींद नहीं आती थी। वह नींद की गोली खाते थे। बेटे का इलाज न करवा पाने की चिंता भी उनकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर रही थी। पिंकी ने बताया कि नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव से भी तबादले के लिए मदद मांगी लेकिन उन्होंने भी तबादला नहीं किया।
बता दें कि एसडीएम ललितपुर में सरकारी आवास में अकेले रहते थे। रविवार सुबह वे केंद्रीय मंत्री उमा भारती के कार्यक्रम में शामिल हुए।
वहां से लौटकर उन्होंने अपने फालोअर से खाना लगाने को कहा। इसी दौरान एक फोन आने के बाद वह सीधे बाहर पहुंचे और खाना खा रहे होमगार्ड संतोष की बंदूक को ले ली।
इसके बाद अंदर कमरे में जाकर उन्होंने रायफल से खुद के सिर में गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।