देश से बाहर है दीपक मित्तल
पुष्पांजलि बिल्डर के मालिक दीपक मित्तल के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की। दीपक मित्तल और उसके अन्य साथियों के खिलाफ डालनवाला और अन्य थानों में कुल आठ मुकदमे दर्ज किए गए। मित्तल पुलिस की हर प्लानिंग को धोखा देता रहा, वर्तमान में भी वह देश से बाहर है। उसे भगोड़ा घोषित किया गया है। दीपक और राखी मित्तल पर 20-20 हजार का इनाम घोषित है।
- वर्ष 2020 में ही दीपक मित्तल के पार्टनर ने राजपुर थाने में दूसरा मुकदमा दर्ज कराया। तब तत्कालीन एसएसपी को दीपक मित्तल ने फोन पर बताया था कि वह दुबई में है और जल्द ही भारत लौटकर सभी निवेशकों के पैसे लौटा देगा। पुलिस उसका इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं लौटा। इसके बाद डालनवाला थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया। मित्तल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कराया गया।
- पुलिस ने दीपक मित्तल के घर पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया। कुर्की की प्रक्रिया को भी अमल में लाया गया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रामनगर दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने किया कन्या पूजन, कई योजनाओं की दी सौगात, तस्वीरों में देखें
रेरा ने फुल बेंच में शुरू की सुनवाई
रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने फ्लैट खरीदारों की पीड़ा समझकर अब फुल बेंच में शिकायतों की सुनवाई शुरू कर दी है। सभी शिकायतों की सुनवाई अब अध्यक्ष रबिंद्र पंवार, सदस्य मनोज कुमार, ए मैत्रा और एनसी मठपाल कर रहे हैं।