फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scrap policy: दून संभाग में लागू हुई स्क्रैप पॉलिसी, ये दस्तावेज देकर पा सकेंगे टैक्स में छूट

Fri, 17 Nov 2023 03:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

अक्तूबर में राज्य में स्क्रैप पॉलिसी को कैबिनेट से मंजूरी दी गई। इस नीति के तहत 15 वर्ष पुराने वाहन कबाड़ के तौर पर स्क्रैप सेंटर में दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
कार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट में मंजूरी के बाद स्क्रैप पॉलिसी को दून संभाग में सात नवंबर से लागू कर दिया गया है। अब कोई भी वाहन स्वामी अपने पुराने वाहन को स्क्रैप सेंटर में देकर प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकता है। इस प्रमाण पत्र के जरिए नया वाहन खरीदने पर टैक्स में 25 प्रतिशत या अधिकतम 50 हजार रुपए की छूट वाहन स्वामी को दी जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि अक्तूबर में राज्य में स्क्रैप पॉलिसी को कैबिनेट से मंजूरी दी गई। इस नीति के तहत 15 वर्ष पुराने वाहन कबाड़ के तौर पर स्क्रैप सेंटर में दिए जा सकेंगे। स्क्रैप की कीमत के अलावा सेंटर 25 प्रतिशत टैक्स छूट का प्रमाणपत्र भी देगा। आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि नया वाहन खरीदने पर प्रमाणपत्र जमा करना होगा। इससे टैक्स में 25 प्रतिशत या अधिकतम 50 हजार रुपये की छूट मिल सकेगी। वहीं व्यवसायिक वाहनों के लिए अलग से प्रावधान किया गया है।

पॉलिसी के नियमों के तहत 2003 से पुराने वाहनों को स्क्रैप में देने पर पुराना टैक्स और जुर्माना 100 फीसदी माफ होगा। वर्ष 2003 से 2008 के बीच के वाहनों का पुराना बकाया टैक्स 50 प्रतिशत, जुर्माने पर 100 प्रतिशत छूट होगी। 2008 के बाद के व्यावसायिक वाहनों में पुराने बकाया टैक्स में कोई छूट नहीं होगी, हालांकि उसके जुर्माने पर 50 प्रतिशत छूट होगी।
विज्ञापन


Tunnel Collapse:  दिवाली नहीं होती तो सुरंग में फंसते 400 लोग, 60 वर्षीय प्रेम लाल ने बताई पूरी कहानी
विज्ञापन


ऐसे पाएं लाभ
अपनी पुरानी कार को रुड़की में रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसेलिटी सेंटर पर ले जाएं। वहां पर कार देकर प्रमाण पत्र प्राप्त करें। इस प्रमाण पत्र को नई कार लेते समय एजेंसी या आरटीओ कार्यालय में जमा करें। इससे टैक्स में 25 प्रतिशत की छूट मिल जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें