फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: स्मैक के साथ यूपी का एक युवक गिरफ्तार, कई साल से हल्द्वानी में करता था कबाड़ का काम

Wed, 08 Feb 2023 01:59 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।

सार

फुटपाथ पर पैदल चल रहा एक युवक पुलिस को देखते ही हड़बड़ाया और रोड पार करने लगा। पूछताछ में युवक ने खुद को यूपी के बदायूं जिला स्थित बिनावर का बताया। बताया कि वह हल्द्वानी में लंबे समय से रहकर कबाड़ का काम कर रहा है। तलाशी लेने पर उसके बैग से 105 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वनी में रहकर कबाड़ का काम वाले एक युवक को काठगोदाम पुलिस ने 105 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। स्मैक यूपी के बदायूं जिला स्थित बिनावर से खरीदकर लाई जा रही थी। पर्वतीय क्षेत्र में बिक्री के लिए जाते समय काठगोदाम पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


हल्द्वानी पुलिस नशा तस्करी पर जितनी पाबंदी लगाने की कोशिश कर रही है तस्करी का कारोबार उतना ही बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की देर शाम काठगोदाम पुलिस कैनाल रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान फुटपाथ पर पैदलप चल रहा एक युवक पुलिस को देखते ही हड़बड़ाया और रोड पार करने लगा।

पूछताछ में युवक ने खुद को यूपी के बदायूं जिला स्थित बिनावर के गांव ओझा का रहने वाला सग्गन बताया। बताया कि वह हल्द्वानी में लंबे समय से रहकर कबाड़ का काम कर रहा है। तलाशी लेने पर उसके बैग से 105 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। पूछताछ की गई तो सग्गन ने बताया कि स्मैक उसने अपने गांव के ही रहने वाले एक तस्कर से खरीदी थी। माल की डिलीवरी बरेली रोड स्थित देवचरा इलाके में हुई थी। स्मैक पर्वतीय क्षेत्रों में ले जाई जा रही थी। तस्कर को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

यूपी से लगातार हल्द्वानी में बढ़ रही स्मैक की खपत 
तीन दिन में यह दसूरी बार है जब 100 ग्राम से ज्यादा मात्रा में स्मैक बरामद हुई है। दोनों ही बार खरीदार और विक्रेता यूपी के पाए गए हैं। रविवार को भी काठगोदाम पुलिस ने बरेली के सुभाषनगर स्थित मड़ीनाथ निवासी सुरेश मौर्य को 138 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें...Haldwani:  सफाई कर्मी को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, कूड़ा गाड़ी फंसने पर बाइक सवार ने दिखाई निर्दयता

वहीं उससे पहले भी हल्द्वानी से सटे बहेड़ी, शीशगढ़, शेरगढ़, मीरगंज समेत कई इलाकों से हल्द्वानी पहुंचे स्मैक तस्कर गिरफ्तार हो चुके हैं। बरेली की सीमा से ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले की इतनी चौकियां और थाने पार करके स्मैक का हल्द्वानी में पहुंचना पुलिस के खुफिया तंत्र और मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें