फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Garhwal: बदरीनाथ हाईवे के पास स्कूटी-कार की हुई भिड़ंत, गंभीर दो घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Tue, 02 Jun 2026 01:16 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

बदरीनाथ-श्रीनगर हाईवे पर श्रीनगर के पास स्कूटी-कार की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार  के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
स्कूटी कार की भिड़ंत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह डैम साइट श्रीनगर के ऊपर एक स्कूटी और कार की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे रुद्रप्रयाग की ओर से आ रही स्कूटी श्रीनगर से रुद्रप्रयाग जा रही  कार  से भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन


हादसे में स्कूटी सवार सागर सिंह राणा पुत्र दिनेश सिंह राणा निवासी ग्राम कोलू, चोपता (रुद्रप्रयाग) तथा कुमारी नितिशा पुत्री स्वर्गीय शेर सिंह नेगी निवासी ग्राम क्यूड़ी, चोपता (रुद्रप्रयाग) गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: पीसीएस परीक्षा पास कर एसडीएम बनीं काजल सैनी, बोलीं मम्मी-पापा ने शादी नहीं पढ़ाई को दी प्राथमिकता
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पुलिस वाहन एवं निजी वाहन की सहायता से तत्काल बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया। कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार कुमारी नितिशा की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें