देहरादून। चचेरे भाइयों को नशीला पदार्थ सुंघाकर एक व्यक्ति उनके दो मोबाइल और स्कूटी लेकर फरार हो गया। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बांगाखाला, पोस्ट रांझावाला (थाना रायपुर) के निवासी ईश्वर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पुत्र सचिन कुमार ने ओएलएक्स पर अपना मोबाइल बेचने का विज्ञापन दिया था। इस पर उसे एक सितंबर को एक मोबाइल नंबर से मोबाइल खरीदने के लिए रात 9.06 बजे कॉल आई। कॉल करने वाले ने रिस्पना पुल पर मिलने के लिए बुलाया। रिस्पना पुल पर मिलने पर मोबाइल देखने के बाद सचिन और साथ में मौजूद उसके चचेरे भाई को आरोपी व्यक्ति ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। दोनों के बेहोश होने पर आरोपी स्कूटी और दो मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।