देहरादून। शिमला बाईपास रोड स्थित सुमेरू विहार में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल स्कूटी सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शिशुपाल सिंह निवासी नीलकंठ कॉलोनी, हरभजवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में दीवान सिंह ने बताया कि उनका भाई शिशुपाल सिंह अपनी स्कूटी से निजी काम के सिलसिले में सुमेरू विहार, शिमला बाईपास रोड गया था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में शिशुपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।