फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्कूटर सवार ने इंस्पेक्टर को घसीटा, युवक-युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटर सवार युवक-युवती को रोकने की कोशिश में इंस्पेक्टर डालनवाला को चोट लग गई। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने जब स्कूटर पकड़ा तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। कुछ दूर तक इंस्पेक्टर को घसीटते ले गया। इसके बाद स्कूटर भी गिर गया जिससे उस पर सवार चालक और पीछे बैठी युवती को भी चोट आई। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

घटना द्वारिका स्टोर चौक के पास शनिवार देर रात करीब 1.10 बजे हुई। वहां इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट चेकिंग कर रहे थे। चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। उन्होंने रुकने का इशारा किया। पास में आकर स्कूटर धीमा किया तो इंस्पेक्टर ने स्कूटर पकड़ लिया। चालक ने स्कूटर दौड़ा दिया और कुछ दूर तक इंस्पेक्टर को घसीटा भी। इससे उनके हाथ और पैरों में चोट लग गई। कुछ दूरी पर स्कूटर नाले में गिर गया और युवक-युवती को भी चोट लग गई। आरोप है कि दोनों को जब उठाया गया तो उन्होंने पुलिस से अभद्रता की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। युवक और युवती की पहचान वंश और आशिमा चौधरी निवासी अनारवाला के रूप में हुई है। दोनों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें