फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में उत्तरकाशी के पुरोला थाना क्षेत्र के नौगांव के किम्मी गांव निवासी अरविंद सिंह (46) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक चंडीगढ़ पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीडीपीएल) में ठेकेदारी का कार्य करता था। वह चंडीगढ़ से देहरादून की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया रात करीब 2.30 बजे कुल्हाल जल विद्युत गृह के पास एक व्यक्ति के सड़क पर घायल अवस्था पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी कुल्हाल विवेक भंडारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एक स्कूटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मिला। व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह रात 11.00 बजे चंडीगढ़ से देहरादून के निकला था।
मृतक के बेटे विक्रम सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर कुछ वाहनों को ट्रेस किया गया है। वाहन चालक की पहचान की जा रही है। मृतक सीडीपीएल में ठेके लेने का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें