मसूरी-टिहरी बाईपास मार्ग पर फर्न क्लब के पास स्कूटर सवार दो छात्र घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। सोमवार दोपहर में घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र स्कूल से घर जा रहे थे तभी फर्न क्लब के पास स्कूटर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गया।
हायर सेंटर रेफर
स्कूटर सवार जसपाल पुत्र सुंदर सिंह चौहान उम्र 18 निवासी गांव कांडा-किमोई, जौनपुर प्रखंड को गंभीर चोटें आई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मद्द से घायल जसपाल को समीप लंढौर कम्युनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। स्कूटर में सवार हिमांशु असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल स्कूटर से छिटक गया। उसे मामूली चोटें आई।