फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून में ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर विज्ञान संगोष्ठी, प्रियंका बोक्सा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कला में बुधवार को जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका संयोजन जनपद विज्ञान समन्वयक सुधीर कांति ने किया। प्रतियोगिता में प्रियंका बोक्सा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसमें बाल वैज्ञानिकों ने 2047 तक भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जयसवाल, प्रधानाचार्या समीरा देवली और प्रधानाचार्य अवनींद्र बडथ्वाल ने किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका है।
निर्णायक मंडल में अवनींद्र बडथ्वाल, संजय जैन और गोविंद सिंह राणा शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रियंका बोक्सा ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय और रूद्र प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रियंका राज्य स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें