फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीईआरटी की किताबें न पढ़ाने वाले स्कूलों पर अब कसेगा शिकंजा, मान्यता होगी रद्द

Tue, 14 May 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एनसीईआरटी की किताबें न पढ़ाने वाले और महंगी रेफरेंस बुक लगाने वाले स्कूलों के खिलाफ सरकार मान्यता रद्द करने की कार्रवाई करेगी। आचार संहिता समाप्त होने के बाद ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


राज्य सरकार ने पिछले वर्ष उत्तराखंड और सीबीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी पुस्तकें लगाने की अनिवार्यता की थी। सरकार ने रेफरेंस बुक व अन्य महंगी किताबें लगाने पर पूरी तरह रोक लगा दी।

इसके विरोध में निजी स्कूल संचालकों ने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए रेफरेंस बुक लगाने की छूट दी। लेकिन कोर्ट ने शर्त लगाई कि इन रेफरेंस बुक की कीमत एनसीईआरटी पुस्तकों से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बिंदु का फायदा उठाते हुए कई स्कूलों ने अपने यहां दर्जन भर तक रेफरेंस बुक लगा ली। इस सत्र की शुरूआत में कई निजी विद्यालयों ने एनसीईआरटी से इतर भी महंगी किताबें लगा ली। साथ ही महंगी रेफरेंस बुक भी लगाई।

अभिभावकों और छात्रों पर दबाव बनाकर जबरन यह किताबें खरीदने को मजबूर किया गया। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के अनुसार ऐसे कई स्कूलों की शिकायतें मिली है। सरकार इन सभी शिकायतों की जांच करेगी और दोषी पाए जाने पर स्कूलों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें