फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चकराता-कालसी में खाली हो रहे स्कूल, डीईओ के घेराव की चेतावनी

Mon, 31 Aug 2026 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी इलाकों में किए जा रहे शिक्षकों के लगातार तबादलों से चकराता और कालसी ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था चरमराने लगी है। समायोजन और अनुरोध के आधार पर हो रहे इन तबादलों के कारण कई स्कूल एकल शिक्षक के भरोसे रह गए हैं, जबकि कुछ शिक्षक-विहीन होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत संगठन के प्रदेश संयोजक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने इस पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि शिक्षकों के अभाव में ग्रामीण नौनिहालों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावक बच्चों को निजी स्कूलों में भेजने को मजबूर हैं। एक ओर विभाग जिले में पद रिक्त न होने का हवाला देकर नई नियुक्तियां नहीं कर रहा, वहीं तबादलों से पद खाली हो रहे हैं। उन्होंने चकराता और कालसी के स्कूलों का तत्काल आकलन कर शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो जिलाधिकारी से वार्ता के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें