फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, नौनिहाल पंचायत भवन में पढ़ने को मजबूर

Sun, 09 Aug 2026 09:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कनबुआ के किमोठा गांव में करीब 20 साल पुराने राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर होने से नौनिहालों की जान खतरे में है। एक सप्ताह पूर्व अचानक कक्षाओं की छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि कोई बच्चा इसकी चपेट में नहीं आया। हादसे के बाद खौफजदा अभिभावकों के भारी विरोध और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल सभी 13 छात्र-छात्राओं को अस्थायी रूप से ग्राम पंचायत भवन में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण स्कूल का पूरा भवन बदहाल हो चुका है। अभिभावक मदन सिंह, सबल सिंह, विक्रम सिंह, बलवीर सिंह और सुनील कुमार ने बताया कि जर्जर स्कूल की शिकायत कई बार खंड शिक्षा कार्यालय और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। छत का प्लास्टर गिरने की घटना से अभिभावकों में रोष गहरा गया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुरक्षित माहौल में हो सके।
विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए पूर्व में शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, लेकिन वहां से बहुत कम बजट की स्वीकृति मिली। इसलिए प्रस्ताव को संशोधित करके दोबारा भेजा गया है। शासन स्तर से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध होते ही विद्यालय भवन की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - भुवनेश्वर प्रसाद जदली, खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें