शिक्षा विभाग और सरकार का मॉडल स्कूल का सपना इंटर कालेज अखोड़ी में अधूरा रह गया है। विद्यालय का प्रधानाचार्य एक वर्ष से और जीव विज्ञान का प्रवक्ता तीन माह से नदारद चल रहे हैं। 10 शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं, जिससे विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है।
अभिभावकों ने नदारद चल रहे शिक्षकों के निलंबन और रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।विद्यालय में वर्षों से हिंदी, भौतिक विज्ञान, गणित, राजनीतिक विज्ञान, भूगोल, संस्कृत प्रवक्ता और एलटी में हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, कला के शिक्षकों के पद रिक्त हैं।