फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मलबा आने से छात्राओं के सामने स्कूल की आवाजाही का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र का हईया-अलसी-सकनी मोटर मार्ग मलबा आने के कारण पांच दिनों से बंद पड़ा हुआ है। मार्ग पर जगह-जगह आए मलबे का खामियाजा क्षेत्र के निवासियों को भुगतना पड़ ही रहा है। छात्राओं को स्कूल आवाजाही करने में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले क्षेत्र में हुई बारिश के बाद हईया-अलसी-सकनी मोटर मार्ग पर मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो गया है। मार्ग बंद हो जाने से क्षेत्र के निवासियों के सामने संकट की स्थिति बनी हुई है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं होने के कारण नगदी फसलों को मंडियों तक ले जाना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा महिलाओं, बुजुर्गों से लेकर बीमार लोगों को भारी मुसीबत उठानी पड़ रही है। स्कूल जाने वाली बालिकाओं के सामने भी गंभीर समस्या है। उन्हें स्कूल जाने के लिए न सिर्फ छह किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है, बल्कि रास्ते में पड़े मलबे, पत्थर और पानी को पार करना पड़ रहा है।
ग्रामीण परम सिंह, प्रेम दास, राजेंद्र सिंह पंवार, मोहन सिंह बिष्ट, राजू खन्ना, अजब सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मोटर मार्ग से अलसी, सकनी, कनबुआ, ककाडी, बणीया, पिशोगी व हईया आदि गांव जुडे़ हुए हैं। मलबा आने के कारण सभी गांवों की आवाजाही बंद है। उनका कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक मार्ग को खोला नहीं जा सका है। लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि बंद पड़े मोटर मार्गों पर जेसीबी मशीन लगातार काम कर रही हैं। क्षेत्र के अधिकांश मोटर मार्ग यातायात के लिए खोल दिए गए हैं। शेष बंद मार्गों से भी मलबा हटाकर यातायात को सुचारू करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें