आरोपी जगदीश चंद्र तिवारी ने स्वयं को बचाने के लिए न सिर्फ राजस्व पुलिस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, बल्कि पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट में भी वह साथ रहा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे डराया धमकाया था, जिसके चलते वह कुछ नहीं बता पा रही थी। एसएसआई बसंती आर्या ने बताया कि पीड़िता की ओर से बताए गए हुलिए और पूछताछ में जगदीश तिवारी का नाम प्रकाश में आया।
आरोपी की डीएनए जांच भी होगी
आरोपी जगदीश चंद्र तिवारी उर्फ जग्गू ने हालांकि अपना अपराध अभी नहीं कबूला है। उसका कहना है कि महिला मानसिक रूप से परेशान है। वह किसी पर भी आरोप लगा सकती है। आरोपी ने डीएनए जांच कराने की मांग की है। वहीं, एसएसआई बसंती आर्या ने भी कहा कि डीएनए जांच कराई जाएगी।
कुछ और लोगों के भी शामिल होने की चर्चा
मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में लोगों का कहना है कि इसमें एक नहीं कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।