फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर टेक करते हुए पलटी 50 बच्चों से भरी स्कूल बस, चीख-पुकार से मचा हड़कंप

Sun, 21 Jan 2018 07:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/थल
विज्ञापन
स्कूल बस - फोटो : demo pic
विज्ञापन

स्कूल बस ने आगे चल रहे वाहन से ओवरटेक करने के लिए चालक ने जैसे ही गति बढ़ाई बस पलट गई। बस पलटते ही बच्चों की चीख -पुकार से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


बुंगाछीना से बच्चों को लेकर देवलथल के एसवीएम स्कूल जा रही बस शनिवार सुबह करीब नौ बजे बुंगाछीना के पास सड़क किनारे पलट गई।

बस में 50 बच्चे सवार थे। इनमें से एक बच्चा घायल हुआ है। इस घटना के अभिभावकों में हड़कंप मच गया और कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही थल के थाना प्रभारी पीआर आगरी के नेतृत्व में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।

बताया गया कि शनिवार सुबह बस (यूके 04 बी 7598) का चालक गोविंद बल्लभ रोज की तरह बुंगाछीना के बच्चों को बस में बैठाकर देवलथल के एसवीएम स्कूल जा रहा था। बुंगाछीना से थोड़ा आगे जाते ही बस पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षमता से ज्यादा बच्चे भरकर ले जाए गए, लापरवाही पर लोगों में गुस्सा

स्कूल बस - फोटो : demo pic
इस घटना में कक्षा छह में पढ़ने वाला धीरेंद्र सिंह घायल हो गया। बस पलटते ही बच्चों की चीख-पुकार मच गई। बाद में परिजनों ने मौके पर पहुंचकर अपने बच्चों को संभाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना बस चालक की लापरवाही से हुई।

चालक ने आगे चल रहे वाहन से ओवरटेक करने के लिए गति बढ़ा दी और बस पलट गई। सौभाग्य से बस सड़क के किनारे अटक गई, वरना बड़ा हादसा हो जाता। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि यह बस काफी पुरानी हो गई है और इसमें क्षमता से ज्यादा बच्चे भरकर ले जाए जाते हैं। स्कूल बस के संचालन में बरती जा रही लापरवाही पर लोगों में गुस्सा है।

थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। उधर, स्कूल प्रबंधन ने स्वीकार किया है कि चालक की लापरवाही से यह घटना हुई। दुर्घटनाग्रस्त बस काफी देर तक सड़क के किनारे पड़ी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें