फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस चलाने को नहीं दी तो ड्राइवर ने स्कूल मैनेजर को मार दी गोली

Fri, 07 Jul 2017 02:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
स्कूल बस की चाबी खोने पर ड्राइवर के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने स्कूल मैनेजर को ही गोली मार दी।
विज्ञापन


रुद्रपुर में जब ड्राइवर को बस चलाने को नहीं मिली तो उसने स्कूल मैनेजर को गोली मार दी। गोली लगने के बाद मैनेजर स्कूल बस से खुद ही  अस्पताल पहुंच गए। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

हुआ यूं कि रुद्रपुर स्थित कोलंबस स्कूल के बस चालक हरीश ने बस की चाबी खो दी। उसने मैनेजर कैलाश चंद निवासी गांधी कॉलोनी रुद्रपुर से नई चाबी देने को कहा। इस पर मैनेजर ने उसे औपचारिकता पूरी कर प्रबंधन को लिखने के लिए कहा।
विज्ञापन


यह बात सुनकर चालक गुस्से में आ गया और तमंचा निकाल कर मैनेजर पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मैनेजर के बयान दर्ज किए

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद कैलाश खुद स्कूल की दूसरी बस में चढ़ गए और उसके चालक को लेकर पड़ोस के ही एक अस्पताल में पहुंच गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे।

पुलिस को सूचना मिलने के बाद सीओ स्वतंत्र कुमार सहित आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी से एसआई लाल सिंह बोरा ने अस्पताल पहुंचकर मैनेजर के बयान दर्ज किए।

कैलाश ने बताया कि डेढ़ साल पहले ठेकेदार की दो बसें पेपर पूरे न होने के कारण निकाल दी गई थी। इस दौरान ठेकेदार के भाई ने भी उसे मारने की धमकी दी थी। उन्होंने चालक पर उस ठेकेदार के इशारे पर गोली मारने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें