फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल के बच्चे के लिए काल बनी स्कूल बस, दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम

Tue, 12 Nov 2019 08:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)

सार

  • जस्सागांजा में सुबह के वक्त हुआ हादसा, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जस्सागांजा में सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूली बस की चपेट में आने से दो साल के मासूम की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मासूम अपनी मां के साथ सड़क किनारे नल पर पानी भरने आया था। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर जब ग्रामीण नहीं माने तो एसडीएम को घटनास्थल पर आना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  मूलरूप से बहादरपुर मुरादाबाद के रहने वाले हरद्वारी पुत्र रमेश कई सालों से रामनगर में रहकर बागों की चौकीदारी करता है। वह जस्सागांजा में कैलाश चंद्र के बाग में परिवार सहित रहता है। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हरद्वारी की पत्नी चांदनी अपने दो साल के बेटे विमल को लेकर पानी भरने सड़क किनारे लगे स्टैंड पोस्ट पर गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
विमल वहीं सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही सेंट जोजफ पब्लिक स्कूल की बस ने विमल को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। वे बस चालक गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे पुलिस बल की मिन्नत के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। इसके बाद एसडीएम हर गिरी वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस चालक सुरेंद्र सिंह. निवासी बसई को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्होंने मासूम के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण जाम खोलने पर राजी हुए। ग्रामीणों के शांत होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मासूम विमल के पिता हरद्वारी ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी राधा, उसके बाद अमित, पायल और सबसे छोटा विमल था। विमल छोटा होने के चलते सबका लाडला था। वह आंगनबाड़ी केंद्र में जाता था। बेटे की मौत से पूरा परिवार गमजदा है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें