फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: स्कूल बस से कुचलकर नर्सरी के छात्र के मौत, सिर पर चढ़ा टायर

Sat, 01 Dec 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा करते परिजन
विज्ञापन

एशियन स्कूल की बस की चपेट में आकर नर्सरी के छात्र की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह छुट्टी के बाद गेट से बाहर निकला। उसके बड़े भाई ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

विज्ञापन


उसी स्कूल में पढ़ाने वाली बच्चे की मां तत्काल उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल में सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया। लोग चालक और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

खान कॉलोनी लिंठ्यूड़ा निवासी अली खान का छह वर्षीय पुत्र दारेन एशियन स्कूल में नर्सरी में पढ़ता था। बड़ा बेटा कासिम अली इसी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है और पत्नी नसीम बानो भी यहां शिक्षिका हैं।

शुक्रवार अपराह्न साढ़े तीन बजे दारेन बस में सवार होने के लिए जैसे ही स्कूल के गेट से बाहर निकला तो स्कूल की बस ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। बड़े भाई कासिम ने शोर मचाया, लेकिन चालक नहीं रुका।

इससे दारेन बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। इस बीच कासिम ने टायरों के बीच हाथ डालकर भाई को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नाकाम रहा। चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चों की मां नसीम बानो भी बाहर आ गईं।
विज्ञापन

इस पर भी चालक नहीं रुका। नसीमा बानो किसी व्यक्ति की बाइक पर दोनों बच्चों को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचीं, लेकिन तब तक दारेन दम तोड़ चुका था। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती समेत सैकड़ों लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।

लोगों ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु, सीओ शेखर सुयाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें