फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वार्षिक मेले में स्कूल किताब का किया विमोचन

Wed, 03 Jun 2026 08:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- आईटीबीपी अकादमी के निदेशक एवं आईजी जीसी उपाध्याय ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज के वार्षिक मेले का उद्घाटन आईटीबीपी अकादमी के निदेशक एवं आईजी जीसी उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन सहित छात्र-छात्राओं ने उन्हें पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मेले में विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य और बैंड प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जबकि आईटीबीपी जवानों की बैंड परफॉर्मेंस मुख्य आकर्षण रही। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए गेम्स और खाद्य स्टॉलों में अभिभावकों, छात्रों व अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि जीसी उपाध्याय, प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन एवं अन्य अतिथियों ने विद्यालय की वार्षिक पुस्तक द मेनोराइट-2025 का विमोचन भी किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की जबकि ब्रदर जयसीलन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वानुस करकैटा, ब्रदर ब्रिटो, राजीव परिहार, भवनेश नेगी, प्रवीन गुसाईं सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें