प्रदेश के सैकड़ों विद्यालयों को पिछले कुछ सालों के दौरान सीएसआर से फर्नीचर समेत अन्य सामान मिला है। अकेले ओएनजीसी सैकड़ों विद्यालयों को फर्नीचर दे चुुका है। इसके अलावा कई अन्य कॉरपोरेट हाउस व स्वयं सेवी संस्थाएं भी इस काम में आगे आई हैं। उन्होंने स्कूलों में फर्नीचर के साथ ही वाटर प्यूरीफायर, पंखे, पाठ्य सामग्री समेत अन्य सामान उपलब्ध कराए हैं।
डीएम ऊधमसिंह नगर ने दिया प्रस्ताव
स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम का प्रस्ताव जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर डा. नीरज खैरवाल ने दिया था। उन्होंने अपने जिले के कुछ विद्यालयों में निजी संस्थाओं के साथ मिलकर सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव दिया। राज्य मंत्रिमंडल को यह प्रस्ताव अच्छा लगा, जिसके बाद उसे राज्य स्तर पर लागू करने पर सहमति बनी।