फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाला: एसआईटी के सामने पेश हुए अनुराग शंखधर, करोड़ों के गबन और भ्रष्टाचार का है आरोप

Thu, 16 May 2019 02:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी अनुराग शंखधर आज एसआईटी के सामने पेश हुए। आज सुबह करीब 11:45 बजे अनुराग शंखधर रोशनाबाद स्थित एसआईटी कार्यालय पहुंचे। जहां एसआईटी प्रमुख मंजूनाथ टीसी सहित अन्य अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की।  

विज्ञापन


हरिद्वार के जिला समाज कल्याण अधिकारी रहे अनुराग शंखधर पर छात्रवृत्ति घोटाले में करोड़ों के गबन और भ्रष्टाचार का आरोप है। लगातार नोटिस जारी करने के बावजूद अनुराग एसआईटी के सामने  पेश नहीं हो रहे थे। एसआईटी से बचने के लिए उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन अनुराग को वहां से भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने अनुराग शंखधर को 10 दिन के भीतर एसआईटी के सामने पेश होने के आदेश दिए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें