12 वीं के छात्र-छात्राओं को तीन साल तक के लिए मिलेगी छात्रवृत्ति
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक कक्षा छह के छात्र-छात्राओं को 600, 7 वीं के छात्रों को 700, 8 वीं के छात्रों को 800, 9 वीं के छात्रों को 900, 10 वीं के छात्रों को 2000, 11 वीं के छात्रों को 2500 और 12 वीं के मेरिट के आधार पर चयनित छात्र-छात्राओं को हर महीने 3000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। 12 वीं के छात्र-छात्राओं को जो छात्रवृत्ति दी जाएगी वे तीन साल तक के लिए मिलेगी।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: इस बार 22 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, जानिए कब खुलेंगे चारों धामों के कपाट
सरकार छात्रवृत्ति की बड़ी योजना लाने जा रही है। इस तरह की छात्रवृत्ति योजना शुरू करने वाला उत्तराखंड देश में पहला राज्य होगा। -डा.धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री