प्रदेश में करोड़ों रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच तेज कर दी है। ईडी ने कालेजों को पत्र जारी कर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के प्रवेश का ब्योरा तलब किया है।
एसआईटी की जांच के आधार पर करोड़ों रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी ने भी इसी साल मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया था। ईडी ने भी कालेजों को पत्र जारी कर वर्ष 2010 से 2017 तक एससीएसटी छात्रों के प्रवेश, कोर्स और छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी मांगी है।
कालेजों को सात दिन के भीतर ईडी को मांगी गई जानकारी उपलब्धि करानी होगी। ईडी के सहायक निदेशक विदी चंद्रशेखर की ओर से कालेजों को पत्र जारी कर छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी मांगी गई है। बता दें कि इसी साल मार्च माह में ईडी ने छात्रवृत्ति घोटाले में मनी लॉड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया था।