फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाला ः 22 संस्थानों के खिलाफ करीब 11 करोड़ की धोखाधड़ी में 12 मुकदमें

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी की जांच के बाद उत्तराखंड, यूपी और हिमाचल प्रदेश के 22 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ 12 मुकदमें दर्ज किए गए हैं। यह मुकदमें 10 करोड़ 88 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में दर्ज किए गए हैं। जिन संस्थानों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए गए हैं, उनमें देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, हिमाचल प्रदेश, यूपी के मेरठ, हापुड व सहारनपुर आदि जिलों के हैं। पुलिस ने सात मुकदमें देहरादून और पांच मुकदमें हरिद्वार के थानों में दर्ज किए हैं। गरीब बच्चों के हक पर डाका डालकर घोटाला करने वालों के खिलाफ हाईकोर्ट नैनीताल के आदेश पर एसआईटी जांच कर रही है। इस जांच के तहत अभी तक बड़ी संख्या में मुकदमें दर्ज किए जा चुके हैं। तमाम शिक्षण संस्थानों के मालिक सलाखों के पीछे भी जा चुके हैं। घोटाले की जांच के दौरान कड़ी से कड़ी जुड़ती जा रही है। इसी कड़ी में 22 संस्थानों के खिलाफ यह मुकदमें दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें