फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एससी युवक ने वाहन हड़पने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के युवक ने वाहन हड़पने, मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने राज्य अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग से न्याय की गुहार लगाई है। सेलाकुई निवासी आगरी ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। आयोग की दखल के बाद पुलिस ने कई महीने बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




गजेन्द्र आगरी का कहना है कि उसने ध्यान सिंह रावत से एक वाहन खरीदा था। इसके बाद ध्यान सिंह ने निजी काम का बहाना बनाकर वाहन ले गया। बाद में लौटाने पर आनाकानी करने लगा। बाद में पुलिस की दखल से वाहन मिल गया, लेकिन कुछ दिन बाद झाझरा चौकी बुलाकर उससे वाहन दोबारा ले लिया। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वाहन फिर से ध्यान सिंह रावत के कब्जे में है और वह उससे अवैध रूप से कमाई कर रहा है। आरोप है कि रावत ने फोन पर धमकी दी कि अब वाहन वापस नहीं देगा। प्रेमनगर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें