फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी कर्मियों ने दिया सांकेतिक धरना

विज्ञापन
प्रमोशन में आरक्षण की मांग पर प्रदर्शन करते जौनसार बावर पर्वतीय जनजाति कल्याण समिति से जुड़े सद? - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
प्रमोशन में आरक्षण लागू करने की मांग पर जौनसार बावर पर्वतीय जनजाति कल्याण समिति से जुड़े सदस्यों ने रविवार को लाइन जीवनगढ़ स्थित जौनसार बावर भवन में सांकेतिक धरना किया। मांग के समर्थन में उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष नरेश चौहान और महासचिव मोहन सिंह चौहान ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण की मांग पर सरकार की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। एससी और एसटी के पिछड़े लोगों को सामाजिक न्याय और समानता दिलाने के लिए प्रमोशन में आरक्षण बेहद जरूरी है। अन्य प्रदेशों की तरह और केंद्र सरकार के भिन्न-भिन्न विभागों की तरह ही उत्तराखंड में भी एससी/एसटी वर्ग से जुड़े कर्मचारियों को भी प्रमोशन में आरक्षण की सुविधा मिलनी चाहिए। कहा यदि प्रदेश सरकार कर्मियों को आरक्षण की सुविधा नहीं देती तो प्रदेश के एससी/एसटी कर्मियों को भी आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
ज्ञापन भेजने वालों में समिति के अध्यक्ष नरेश चौहान, महासचिव मोहन सिंह चौहान, सत्येंद्र सिंह चौहान, ग्यार सिंह तोमर, राजेंद्र चौहान, खजान सिंह राजगुरु, दिनेश चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें