फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाला: सीएस और डीजीपी को एससी-एसटी आयोग का नोटिस, 19 अगस्त को दिल्ली बुलाया

Wed, 17 Jul 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में फंसे समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक गीता राम नौटियाल की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को सिटिंग नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस के इन दोनों मुखियाओं से अनुरोध किया है कि या तो वे खुद या उनके प्रतिनिधि 19 अगस्त को नई दिल्ली आयोग के समक्ष प्रस्तुत हों। आयोग नौटियाल की शिकायत पर जांच कर रहा है।

इससे पूर्व दो जुलाई को भी आयोग ने सचिव गृह, सचिव समाज कल्याण, पुलिस महानिदेशक और हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजा था और उन्हें आयोग में प्रकरण से संबंधित ब्योरे के साथ हाजिर होने को कहा था।
विज्ञापन


मंगलवार को एक बार फिर आयोग ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेजा है। ये नोटिस नौटियाल की शिकायत पर जारी हुआ है, जिसमें उन्होंने छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रहे जांच अधिकारी सीओ सिटी आयुष अग्रवाल पर धमकाने और भेदभाव करने की शिकायत की है।

लेकिन उत्तराखंड सरकार की ओर से इस मामले में कोई तथ्य न दिए जाने पर नौटियाल ने 12 जुलाई को आयोग में दूसरा प्रतिवेदन दिया। इस पर आयोग के अध्यक्ष डॉ. नंद कुमार साई ने 19 अगस्त को मुख्य सचिव व डीजीपी को बुलाया है ताकि तथ्यों के आलोक में प्रकरण की जांच या उस पर कार्रवाई का निर्णय लिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें