केदारनाथ धाम में सोमवार सुबह मौसम साफ होने से धाम में रौनक बढ़ गई। हल्की धूप खिलने से श्रद्धालुओं को राहत मिली। मौसम खुलने के साथ ही बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। वहीं जनपद के निचले क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है।