फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सावन की शिवरात्रि पर देर रात से ही शिवालयों में लगा भक्तों जमावड़ा

Thu, 09 Aug 2018 09:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन

श्रावण शिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया। गंगा जल लाने वाले कांवड़ियों और व्रत रखने वालों ने ओम नम: शिवाय और बम बम भोले के उद्घोष के साथ रुद्राभिषेक किया। दिनभर हर हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा। इस दौरान कई मंदिरों को सजाया गया। 

विज्ञापन


 सावन में शिवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है। बुधवार रात से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था, जो बृहस्पतिवार दोपहर तक जारी रहा। शाम तक भक्तों ने विधि विधान से भगवान शिव की पूजा की। बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शिव मंदिरों में भक्तों में लंबी कतारें लगी रहीं। कांवड़ियों ने गंगा जल से अभिषेक किया।  

टपकेश्वर मंदिर में बुधवार अर्द्धरात्रि से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह होते होते यहां हजारों शिवभक्त उमड़ पड़े। दिनभर जलाभिषेक होता रहा। मंदिर के आचार्य विपिन जोशी ने बताया कि शिवरात्रि पर बाबा का विशेष श्रंगार किया गया। डाकरा स्थित नागेश्वर मंदिर में भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के महंत विश्वनाथ योगी ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर में तड़के चार बजे से भक्तों ने जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। इस अवसर पर शिवालय को भव्य रूप से सजाया गया। दिनभर भजन मंडली ने शिव की महिमा का गुणगान किया। शाम को भोलेनाथ की विशेष आरती की गई। इस मौके पर राजेश भाटिया, अनीता महलोत्रा, कांता चावला, मोन्टू भाटिया, अवतार माकिन, गुलशन माकिन आदि मौजूद रहे।

ऋषिकेश के नीलकंठ मंदिर में भी भारी भक्त महोदव के दर्शनों के लिए उमड़े। वहीं हरिद्वार में दक्षेश्वर मंदिर, नीलेश्वर महादेव मंदिर, तिलभांडेश्वर, महादेव मंदिर, बिल्केश्वर महादेव मंदिर समेत शहर के समस्त शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें