फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन 2019: भोलेनाथ के इस मंदिर में रहस्यमयी रूप से बहती है गंगा की धारा, वीडियो में देखें...

Fri, 19 Jul 2019 06:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal प्रवीण कुमार कश्यप, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
इसी मंदिर में पहुंचकर उल्टी बहने लगती है गंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भोलेनाथ के इस मंदिर में गंगा की धारा रहस्यमयी रूप में बहती हुई दिखाई देती है। कोई भी आज तक इसका रहस्य नहीं जान पाया है।

विज्ञापन


रुड़की में मौजूद इस मंदिर में पहुंचते ही गंगा की धारा उल्टी बहने लगती है। यह मंदिर उत्तराखंड में रुड़की के सुल्तानपुर क्षेत्र के पंचेवली गांव स्थित पौराणिक पंचलेश्वर महादेव शिव मंदिर है। जानकारी के मुताबिक, पंचलेश्वर महादेव मंदिर काफी प्राचीन है और इसका महाभारत काल में पांडवों से भी संबंध रहा है।

यहां गंगा पूरब से पश्चिम की ओर बहती है

आमतौर पर गंगा उत्तर से दक्षिण की ओर बहती है, जबकि यहां गंगा पूरब से पश्चिम की ओर बहती है। यह स्थान दिव्य है। पौराणिक काल में पांडवों के वंशज यहां मन का पाप धोने के लिए आए थे और इसी स्थान पर गाय के गोबर से बने उपले से खुद मुक्ति प्राप्त की थी। 

मान्यता है कि इस स्थान पर अज्ञातवास के दौरान पांच पांडव के आकर ठहर थे। कहा जाता है कि यहां पहुंचने वाले लोगों की मन की मुरादें पूरी हो जाती हैं। 
विज्ञापन

आधा किलोमीटर के बाद उत्तर से दक्षिण की ओर बहने लगती है गंगा

मंदिर के पुजारी बावन गिरी महाराज ने बताया कि इस पौराणिक स्थान पर हर साल महाशिवरात्रि और गंगा दशहरे पर मेले का आयोजन होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु आकर मत्था टेकते हैं और गंगा में स्नान कर पुण्य कमाते हैं।

जानकारों का कहना है कि इसके पीछे भौगोलिक कारण हैं। लेकिन करीब आधा किलोमीटर तक पूरब से पश्चिम की तरफ बहने के बाद खुद ही उत्तर से दक्षिण की ओर बहने लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें